{"_id":"62e56b63ee14ea63f1650c6a","slug":"movement-started-from-newly-constructed-bridge-over-sera-river-champawat-news-hld4708336163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरा नदी पर नवनिर्मित पुल से आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरा नदी पर नवनिर्मित पुल से आवाजाही शुरू
विज्ञापन
पाटी ब्लॉक के रेंगलबैंड और बिगराकोट में पुल बनने के बाद निकलती जीप और खुशी जताते लोग। संवाद न्यूज
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी के रेंगलबैंड-बिगराकोट मोटर मार्ग में सेरा नदी पर पुल का काम पूरा हो गया है। शनिवार को पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इस पुल के बनने से चार गांवों की न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि 20 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी।
पीएमजीएसवाई से 160.90 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया गया है। शनिवार को इस पुल को आवाजाही के खोल दिया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गई। पुल बनने से कनारी, रीठा, सेरा, भुंवाड़ी आदि गांव के दो हजार से अधिक लोगों की 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी है। पुल न होने से अब तक यहां के लोगों को दूसरे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती थी।
इससे एक घंटा अतिरिक्त समय के अलावा ईंधन पर भी खर्च होता था। अब इन गांवों के लोग 30 किमी के बजाय दस किमी में ही एक जगह से दूसरी जगह आवाजाही कर सकेंगे। पुल से झलकपुर, कूंण, चखड़िया आदि गांवों को भी लाभ होगा। पुल से आवाजाही शुरू होने के मौके पर प्रकाश शर्मा, दीपक जोशी, दयानंद तिवारी, महेश तिवारी, जीवन तिवारी, महेशनाथ, महेश तिवारी आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई है।