{"_id":"64aaf9301fd99fda3a01f89e","slug":"mountain-tarrain-byck-rally-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: माउंटेन टेरेन बाइक रैली बनबसा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: माउंटेन टेरेन बाइक रैली बनबसा पहुंची
Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
09tnpbnb02p बनबसा पहुंचने पर बाइक रैली सदस्रों का स्वागत। संवाद
बनबसा (चंपावत)। माउंटेन टेरेन बाइक रैली का रविवार को बनबसा पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। बाद में रैली बनबसा से ही देहरादून के लिए रवाना हो गई। रैली 24 जून को उत्तरकाशी के सीमांत गांव जादूंग से शुरू हुई थी।
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी (एनआईएम) के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में शुरू हुई बाइक रैली उत्तरकाशी, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, द्वाराहाट, नैनीताल से बनबसा पहुंची। रैली को युवाओं में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में आगे लाने के लिए आयोजित की गई है। उत्तरकाशी से शुरू हुई रैली 1,063 किमी की दूरी तय कर देहरादून में संपन्न होगी।
इस दल में एनआईएम के उपप्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेयी, प्रशिक्षक दीप साही, विनोद गुसांई, राकेश राणा आदि शामिल थे। बनबसा में रियल एडवेंचर संस्था के उपाध्यक्ष सौरभ कलखुड़िया, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, एबीवीपी के सुशील वर्मा, पंकज मुरारी, मयंक कलखुड़िया, निखिल, अभिनव कलखुड़िया ने स्वागत किया।