फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Motivated women for self-employment in the dairy sector

महिलाओं को डेयरी के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Motivated women for self-employment in the dairy sector
आरसेटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में महिला को प्रशिक्षण किट देते आरसेटी निदेशक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के खेतीखान बाजगांव में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का 10 दिनी डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में 25 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्वयं सहायता समूह की कमला देउपा और आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। आरसेटी के निदेशक टम्टा ने प्रशिक्षणार्थियों को आरसेटी की ओर से संचालित निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ लेकर डेयरी के क्षेत्र में स्वरोजगार करने का प्रयास करें। आरसेटी के प्रकाश चंद्र और महेंद्र सिंह पटवा ने प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण किया। इस दौरान संस्थान ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विभाग चंपावत की आत्मा परियोजना के तहत प्रशिक्षण किट का वितरण किया। निदेशक ने बताया प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन, दुग्ध विपणन एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ साथ उद्यमिता विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार, दीपा देवी, उषा देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed