फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mothers were honored by presenting a tree in the name of their mother.

Champawat News: माताओं को एक पेड़ मां के नाम भेंट कर सम्मानित किया

Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mothers were honored by presenting a tree in the name of their mother.
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊंनी महिला क्लब की ओर से मातृ दिवस पर एक पेड़ मां के नाम भेंट कर माताओं को सम्मानित किया गया। बीते रविवार की शाम को नगर के एक होटल में क्लब अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में मातृदिवस मनाया गया। माताओं को क्लब की ओर से सम्मान में पुष्प माला, पुष्प गुच्छ, सुंदरकांड की किताब और एक पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

क्लब की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन गीता प्रजापति ने किया। कार्यकारिणी की बुजुर्ग महिला सदस्य लीला तिवारी, पुष्पा मुरारी और हेमा जोशी को भी सम्मानित किया गया। डॉ. प्रभा जोशी को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शांति जोशी, रुक्मणी उप्रेती, गायत्री देवी, भागुली देवी, शकुंतला चंद, सरस्वती चंद, कमला चंद, भागीरथी चंद, मीना खर्कवाल, रामकली देवी आदि को सम्मानित किया गया। वहां उप सचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उप कोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी ऋचा भट्ट, आशा पुजारी, अनीता नैथानी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed