{"_id":"6564d09b2031ba76240ba7b6","slug":"mother-you-are-interested-in-high-and-low-mountains-champawat-news-c-229-1-shld1009-3619-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ऊंचा-नीचा पहाड़ों में मां तू रूछी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ऊंचा-नीचा पहाड़ों में मां तू रूछी...
Mon, 27 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा दीपोत्सव में गीत गाती गायककार खुशी जोशी। संवाद
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा के पांच दिनी दीपोत्सव का लकी ड्राॅ के साथ समापन हुआ। इस मौके पर पुरस्कार भी बांटे गए। इससे पूर्व अंतिम दिन की स्टार नाइट में लोक गायक खुशी जोशी और गोविंद दिगारी के गानों पर लोग देर रात झूमे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने किया। लोक गायक खुशी जोशी ने सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारम बार... से आगाज किया। ऊंचा-नीचा पहाड़ों में मां तू रूछी... भजन गाया। सोला सोला री देवी का मंदिरा... झोड़ा गायन पर खूब तालियां बजीं। गोविंद दिगारी और राकेश पनेरू ने कुमाऊंनी और गढ़वाली, झोड़ा, छबेली आदि गानों की प्रस्तुति दी।
यूके ग्रुप हल्द्वानी की टीम ने मैं पहाडऩ..., झम में लागे मेर सुआ..., तेरी काली आंखियो से... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊंनी गानों में सामूहिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, दीपोत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण जोशी, दिनेश चम्याल, रमेश सिंह, रमेश राम, दिनेश चम्याल, राजू बिष्ट, दीपक चम्याल, विक्रम कठायत, जगदीश सिंग्वाल, प्रकाश मेहरा, गोकुल कोहली, पंकज चम्याल आदि मौजूद रहे।