{"_id":"5bbcdf53867a55282664861c","slug":"mother-devotees-started-reaching-purnagiri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने लगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने लगे भक्त
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
घसियारा मंडी ने निकली मां दुर्गा की झांकी में शामिल भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
पितृ विसर्जन के बाद मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। देवी के दर्शन को आज दूर-दराज से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इधर, नव दुर्गा कीर्तन मंडल एवं नव युवक मंगल दल ने घसियारा मंडी स्थित मंदिर से मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली।
शारदीय नवरात्र में भी मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बुधवार से शुरू हो रहे नवरात्र के प्रथम दिन देवी मां दर्शन के लिए मंगलवार की दोपहर से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। इधर, नव दुर्गा कीर्तन मंडल एवं नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में घसियारा मंडी से मां दुर्गा की झांकी निकाली गई। लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
मां दुर्गा कीर्तन मंडल के अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने बताया कि मां दुर्गा का डोला प्रथम नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम पहुंचेगा। आयोजन में केटी के उपाध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, करन, योगेश, रंजीत, राजा, राजेंद्र, रितिक, राकेश, विनोद, चंदन, अन्नू, जौनी, राहुल आदि ने विशेष सहयोग दिया।