{"_id":"6d7fe729fc6a9ea0e8e8a79d3ab5fd85","slug":"most-krkkarki-bajrikot-mudiani-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर हुए छह माह बीते, पर काम शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर हुए छह माह बीते, पर काम शुरू नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्ककार्की-बाजरीकोट-मुड़ियानी मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पा रहा है। महीनों पूर्व टेंडर होने के बाद भी रोड पर डामर नहीं पड़ सका है। इस संबंध में गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
8.5 किमी लंबा खर्ककार्की-बाजरीकोट-मुड़ियानी मार्ग चंपावत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खर्ककार्की होते हुए एनएच को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह साल पहले स्वीकृत हुई इस रोड की कटिंग तो हुई, लेकिन अब तक रोड पर डामर नहीं पड़ सका। डामर नहीं होने से क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में सोनू, नवीन कार्की, रमेश सिंह, कमल कुमार, चतुर राम, रोशन लाल, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, अशोक सिंह, दीपक चंद्र, भैरव सिंह, मोहन सिंह, जगत सिंह, नवीन सिंह, सोबन सिंह, जीवन सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रकाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण के लिए टेंडर होने के बाद बांड हो चुके हैं। पत्थर की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन