फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Morning camp, Vidya Mandir and Universal Green Live

मार्निग कैंप, विद्या मंदिर और यूनिवर्सल ग्रीन जीते 

Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Morning camp, Vidya Mandir and Universal Green Live
मार्निग कैंप, विद्या मंदिर और यूनिवर्सल ग्रीन जीते  - फोटो : अमर उजाला
 यहां गोरलचौड़ मैदान में खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 फाइव-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि फूंगर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र बोरा और खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बुधवार को प्रतियोगिता के तहत चार मैच खेले गए। लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में दस विभिन्न स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


मार्निग कैंप और यूनिवर्सल के बीच खेले गए मैच में मार्निग कैंप ने यूनिवर्सल को 6-4 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और स्टेडियम ए के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में विवेकानंद विद्या मंदिर ने स्टेडियम ए को 4-2 से हराया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में यूनिवर्सल ग्रीन ने स्टेडियम बी को 3-0 से पराजित किया, जबकि मार्निग कैंप और विवेकानंद विद्या मंदिर के खेले गए चौथे मुकाबले में मार्निग कैंप ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 6-1से हराया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में महिमा भंडारी, शंकर जोशी, विपिन रावत और नरेंद्र गोस्वामी शामिल रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, अमित वर्मा,अप्पू वर्मा, चंद्रशेखर  ओली, मुन्ना राय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed