फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Voting in Champawat's Hill

चंपावत में पहली बार पहाड़ ने दिखाया वोटिंग में दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
More Voting in Champawat's Hill
चंपावत। उपचुनाव में मतदान के बाद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पहाड़ और मैदान से मिलकर बनी चंपावत सीट पर फरवरी के चुनाव की तुलना में पहाड़ के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। फरवरी की अपेक्षा उपचुनाव में पहाड़ में हुए कुल मतदान में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पहाड़ और मैदान से मिलकर बनी चंपावत सीट में मैदानी क्षेत्र 15 फीसदी से भी कम है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि 96213 मतदाताओं में से कुल 61595 ने वोट दिया। पहाड़ के 47462 वोटरों में से 30170 (63.56 प्रतिशत) और मैदान के 48751 वोटरों में से 31425 (64.46 प्रतिशत) ने मताधिकार का उपयोग किया। फरवरी में हुए चुनाव में पहाड़ के 47365 में से 28820 (60.84 प्रतिशत) और मैदान के 48651 वोटरों में से 34550 (71.01 प्रतिशत) ने मत डाले थे। फरवरी की अपेक्षा 31 मई को हुए उपचुनाव में मैदान से 3125 वोट कम पड़े जबकि पहाड़ में 1350 मत ज्यादा पड़े हैं।
विज्ञापन

पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों और मतदेय स्थल से अधिक दूरी और कई बूथों तक पैदल जाने के बावजूद पहाड़ के लोगों ने जमकर वोट डाले। चुनावी जानकार इसके पीछे भाजपा संगठन की मेहनत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहाड़ के दौरों के अलावा लोगों के उत्साह को वजह बता रहे हैं। सीएम ने चंपावत के अलावा तल्लादेश, खलकंडिया और चल्थी क्षेत्र के चार दौरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत उपचुनाव में हुई वोटिंग
जगह कुल वोटर मतदान हुआ वोटिंग प्रतिशत
मैदान 48751 31425 64.46
पहाड़ 47462 30170 63.56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed