{"_id":"5ab3ed4e4f1c1bba758b6f46","slug":"more-than-thirty-thousand-pilgrims-perform-at-matmi-teka","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमी पर तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमी पर तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
जयकारे के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे साइकिल यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। क्षेत्र के अलावा यूपी के दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को मंदिर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को नवरात्र की पंचमी पर तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों पर शीश नवाए।
पूर्णागिरि धाम में ट्रेन, वाहनों के अलावा बाइक और साइकिलों पर भी पहुंच रहे हैं। इन दिनों यूपी के शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, संबल, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पूर्णागिरि के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंदिर जाने से पूर्व कई श्रद्धालु टनकपुर स्थित शारदा घाट पर स्नान कर रहे हैं। उधर, जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी ने बताया कि पूर्णागिरि धाम में पेयजल संकट दुरुस्त कर दिया गया है।