{"_id":"66fedb93b2c1236e6803fa8f","slug":"more-than-ten-thousand-devotees-offered-obeisance-at-maa-purnagiri-dham-champawat-news-c-229-1-shld1007-113873-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
Thu, 03 Oct 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में पहली शारदीय नवरात्रि पर सजी मां की मूर्ति। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पहली नवरात्र पर रात 12 बजे के बाद से ही शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरु हो गया। रात से बृहस्पतिवार शाम तक करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। धाम में मां के जयकाो गूंजते रहे।
बुधवार रात 12 बजे के बाद लंबी लंबी लाइन मुख्य मंदिर में मां के दर्शन को लगने लगी। नवरात्र में मां का मंदिर 24 घंटे दर्शन लिए खुला रहेगा। पहले नवरात्र बृहस्पतिवार को दिन भर दर्शनों को लाइन लगती रही। जगह-जगह पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। श्रद्धालु मां के दर्शन के बाद शारदा घाट में स्नान और नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन किए। इस बीच मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने भी मां के दर्शन किए।
मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में लाइट, सफाई आदि की व्यवस्था समिति की ओर से की जा रही है। एसडीएम आकाश जोशी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच यातायात और पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के धूनी स्थल में मंदिर समिति की ओर से दस दिनी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर मां पूर्णागिरि मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और कथा वाचक गिरीशानंद शास्त्री के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में खासी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कुल परोहित कुलदीप कुलेठा, छवि पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय, मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, हेमा तिवारी, खीमा देवी,ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, कमला पांडेय, गंगा पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद
साइकिल से पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे
टनकपुर (चंपावत)। यूपी के बरेली, पीलीभीत, कासगंज आदि स्थानों से साइकिल से भी श्रद्धालुओं के जत्थे मां के दर्शन करने पहुंचे। कासगंज के ढूंढरा से 18 श्रद्धालुओं का जत्था रूपेंद्र शंकबार के नेतृत्व में मां के दर्शन के बाद शारदा घाट में स्नान के लिए जयकारे लगाते हुए पहुंचा। संवाद