फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than ten thousand devotees had darshan Sapthami

सप्तमी पर दस हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Sat, 08 Oct 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 08 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
More than ten thousand devotees had darshan Sapthami
सप्तमी पर दस हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
नवरात्र के चलते मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी है। शनिवार को सप्तमी पर करीब दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। एसडीएम अनिल चन्याल ने धाम क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम क्षेत्र में तैनात फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए।

उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्रों के साथ ही शारदीय नवरात्रों में भी देवी के दर्शन को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ती है। इस बार ट्रेनों का संचालन बंद होने से श्रद्धालुओं की संख्या में असर पड़ा है। बरेली समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु रोडवेज बसों या फिर निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


दूर-दराज से साइकिल से भी युवा भक्तों के आने से समूचे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी एवं पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक अष्टमी और नवमी के दिन भक्तों की भीड़ बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ ही मंदिर समिति ने भी श्रद्धालुओं को पथ प्रकाश, सफाई और उनकी मदद के लिए स्वयंसेवक तैनात कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed