फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 97 thousand patients got treatment in one year

Champawat News: एक साल में 97 हजार से अधिक मरीजों को मिला इलाज

Fri, 29 May 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
More than 97 thousand patients got treatment in one year
चंपावत। जिला अस्पताल में वर्ष 2025 के दौरान कुल 97,076 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 3,700 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। प्रतिमाह औसतन 8,090 मरीज ओपीडी में पहुंचे और करीब 308 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। मानसून के दौरान वायरल बुखार, डायरिया और श्वसन संक्रमण के कारण मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 35 प्रतिशत तक बढ़ गई। जुलाई में ओपीडी में सर्वाधिक 9,886 और आईपीडी में 423 मरीजों ने उपचार लिया। वहीं अक्तूबर में ओपीडी में सबसे कम 6,512 और नवंबर में आईपीडी में न्यूनतम 220 मरीज रहे। पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि 2024 में जहां 110 मरीज रेफर किए गए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 135 हो गई। अधिकांश रेफर मरीज हृदय रोग व गंभीर क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed