{"_id":"60981c798ebc3ed703064d59","slug":"more-than-59-thousand-people-have-been-vaccinated-champawat-news-hld423881379","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 हजार से अधिक लोगों को लग चुके कोरोना टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 हजार से अधिक लोगों को लग चुके कोरोना टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड से लड़ाई में सबसे कारगर हथियार माने जा रहे कोविड टीका लगाने में चंपावत जिला शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिले में अब तक कुल 59711 लोगों को टीके लग चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि सल्ली, अमोड़ी, गुमदेश, लधिया घाटी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
वहीं सोमवार से 18 साल से 44 साल उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरू होगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि टीकाकरण के लिए पोर्टल में पंजीकरण जरूरी है। टीकाकरण 30 केंद्रों में शुरू होगा। इसके लिए जिले में टीके की 21500 डोज हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को चंपावत में दो नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए।
इधर बीते 24 घंटे में जिले में 73 लोग संक्रमित आए हैं। कोविड संक्रमण से चंपावत जिले में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोगों का कोविड नियमों के तहत तहसीलदार ज्योति धपवाल और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों का मुआयना करेगा उड़न दस्ता
चंपावत। प्रदेश शासन के आदेश पर कोविड के इलाज के लिए बने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए चंपावत जिले में उड़न दस्ता बनाया जाएगा। उड़न दस्ते में एसडीएम, एसपी और सीएमओ के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये उड़न दस्ता डीएम को निरीक्षण रिपोर्ट देगा। (संवाद)