फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Seats in UG to PG

स्नातक और पीजी स्तर के विषयों में छात्रों की सीटें बढ़ाई जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
More Seats in UG to PG
चंपावत। पीजी कॉलेज में स्नातक और पीजी स्तर के विषयों में छात्रों की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग उठी है। छात्रनेताओं की ओर से प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें बताया गया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में मानक के अनुसार अधिकतर विषयों में निर्धारित सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब कुछ ऐसे विषयों में ही सीटें रह गई हैं जो कि छात्र लेना नहीं चाह रहे हैं। छात्र-छात्राएं हिंदी, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और भूगोल विषयों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण छात्रों को अन्यत्र जाकर प्रवेश लेने में कठिनाईयां उत्पन्न हो रही है। इसलिए छात्रों को हित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विषय में 30-30 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की और छात्र नेता अंकित खर्कवाल के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में अमन टम्टा, कुशाग्र वर्मा, अभिषेक तड़ागी, रोहित खर्कवाल, पूजा अधिकारी, मनीषा, दीक्षा, नेहा, कविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed