फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Holes in Pulhindola Road

डामरीकरण और नाली निर्माण न होने पर भड़के पुलहिंडोला के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
More Holes in Pulhindola Road
पुलहिंडोला बाजार सड़क में डामरीकरण और नाली निर्माण करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला बाजार की सड़क पर लोनिवि ने डामरीकरण और नालियों का निर्माण नहीं कराया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर डामरीकरण और नालियों के निर्माण की मांग की है। जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण मदन सिंह धौनी का कहना है कि पुलहिंडोला बाजार की मुख्य सड़क पर डामरीकरण और नालियों की जरूरत है। बाजार में नालियां न होने से स्कूल से आने वाले नाले का सारा पानी बाजार में सड़कों पर बहता है। घरों में भी घुस रहा है। लंबे समय से सड़क के डामरीकरण और नालियों के निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों से की गई है। इसके बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है। धौनी का कहना है कि बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए लोगों ने लोनिवि को एनओसी भी दे दी गई है। मांग पूरी न होने पर अगले माह आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में नाथ सिंह भंडारी, शेखर जोशी, विकास पाटनी, प्रकाश पाटनी, खीम सिंह धौनी, नरेश कुमार, पूरन राम, अमित कुमार, सुजीत कुमार, जोगा राम आदि रहे।
विज्ञापन

नाली निर्माण के लिए उन्हें कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला है। नाली निर्माण आदि कार्यों के लिए फिलहाल बजट नहीं है। बजट मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। - बीसी भंडारी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed