फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Female Voter in Champawat

विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं की बड़ी भूमिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
More Female Voter in Champawat
चंपावत। 31 मई को होने वाले उपचुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 फरवरी को हुए विधानसभा सामान्य चुनाव में चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष वोटरों की अपेक्षा अधिक मतदान किया था।
विज्ञापन

चंपावत विधानसभा क्षेत्र के 151 मतदान केंद्रों में से 93 मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं। 96016 मतदाताओं में से 63370 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 30768 पुरुष और 32602 महिला वोटर शामिल थे। चंपावत सीट में पुरुषों की तुलना में 1834 अधिक महिलाओं ने वोट डाले। तब चंपावत में जीते भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के बीच हार-जीत का अंतर 5304 वोट का रहा था। विधानसभा उपचुनाव में सामान्य चुनाव की तुलना में करीब दौ सौ मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 31 मई को होने वाले उप चुनाव में 50171 पुरुषों की तुलना में 46042 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी।
विज्ञापन

इन मतदान केंद्रों में निर्णायक भूमिका में रहेंगी महिलाएं
मतदान केंद्र पुरुष महिला कुल मतदाता
मनिहारगोठ 411 452 893
नायकगोठ 390 435 825
टनकपुर पॉलीटेक्निक 391 432 823
उचौलीगोठ 391 421 812
कुलेठी 361 425 786
गुदमी 323 495 768
चंदनी 325 408 733
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed