{"_id":"59514e2c4f1c1bb5028b46ea","slug":"mohalla-residents-will-monitor-quality-of-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे मोहल्लेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे मोहल्लेवासी
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
निगरानी समिति की बैठक में विचार रखते पालिकाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने पहली बार निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए मोहल्ले के लोगों की निगरानी समिति बनाई है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने सोमवार को ज्ञालीसेरान मोहल्ले के नागरिकों की बैठक में यह ऐलान किया। साथ ही बैठक में निगरानी समिति का भी गठन किया गया। यह समिति ज्ञालीसेराना में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 400 मीटर मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर नजर रखेगी। निर्माण कार्य एक महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
गिरीश जोशी को निगरानी समिति का अध्यक्ष और विपिन पांडेय को सचिव बनाया गया, जबकि विजय बोहरा उपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश जोशी संयुक्त सचिव होंगे। रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन श्याम नारायण पांडेय संरक्षक बनाए गए हैं। जिला पंचायत के इंजीनियर प्रकाश चौधरी, वार्ड सदस्य अनीता प्रहरी, जिला पंचायत के इंजीनियर प्रकाश चौधरी, नीरज वर्मा, नवीन लाल वर्मा, रमेश लाल वर्मा व हयात सिंह अधिकारी सदस्य होंगे। बैठक में सूरज प्रहरी, अजय प्रहरी सहित कई मोहल्ले वाले थे। ब्यूरो