{"_id":"628a7a4d5249776d57198574","slug":"model-cru-station-in-champawat-champawat-news-hld46348767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तिया में पहले मॉडल क्रू स्टेशन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तिया में पहले मॉडल क्रू स्टेशन का संचालन शुरू
विज्ञापन
चंपावत जिले के बूम रेंज के बस्तिया में नवनिर्मित मॉडल क्रू स्टेशन भवन।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की बूम रेंज के बस्तिया में वन विभाग की ओर से पहले मॉडल क्रू स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया गया है। वनों में लगने वाली आग की घटनाओं से निपटने के साथ ही जिले के किसी भी क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष के दौरान इस मॉडल क्रू स्टेशन का उपयोग राहत बचाव केंद्र के रूप में किया जाएगा। क्रू स्टेशन में 12 कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई है। स्टेशन में कर्मचारियों के खाने-पीने के लिए किचन के साथ ही महिला, पुरुष कर्मचारियों के रहने के लिए दो डोरमेट्रियां बनीं हैं।
डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि मॉडल क्रू स्टेशन में तैनात होने वाले विभागीय और अस्थायी कर्मचारियों को घर से बिस्तर, तकिया आदि लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारियों के रहने के लिए यहां 12 बेड लगाकर पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने और मानव वन्यजीव संघर्ष के दौरान काम आने वाले जीपीएस सहित आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लगाए गए हैं। जिले के किसी भी क्षेत्र के जंगल में आग लगने या मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति की सूचना मिलते ही मॉडल क्रू स्टेशन में तैनात वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करेंगे।
प्रमुख वन संरक्षक केएस बिष्ट ने किया क्रू स्टेशन का निरीक्षण
चंपावत। प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं केएस बिष्ट ने जिले के बस्तिया में बने पहले मॉडल क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रू स्टेशन में लगाए गए आधुनिक उपकरणों के साथ ही कर्मचारियों के लिए बनाई गई डोरमेट्रियों और रसोईघर आदि का निरीक्षण कर मातहत अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फायर सीजन के अलावा क्रू स्टेशन को पूरे वर्ष भर रेस्क्यू सेंटर के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। बताया कि प्रदेशभर में 44 स्थानों में मॉडल क्रू स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। बस्तिया में मॉडल क्रू स्टेशन के निर्माण में 19 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से बस्तिया में नवनिर्मित मॉडल क्रू स्टेशन का संचालन अनौपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। चंपावत विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से उपचुनाव के बाद क्रू स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। स्टेशन के संचालन के लिए विभाग की ओर से 12 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। - आरसी कांडपाल, प्रभागीय वनाधिकारी, चंपावत।