फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mockpol is Must Before Poling

मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की मौजूदगी में होगा मॉक पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mockpol is Must Before Poling
चंपावत में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जीजीआईसी सभागार में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें ईवीएम और विभिन्न प्रपत्रों और सामग्री जो निर्वाचन के दौरान प्रयोग में लाई जाएगी की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि मतदान के दिन वास्तविक मतदान से पूर्व अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे अनिवार्य रूप से मॉक पोल कराया जाएगा। मतदान कार्मिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए डाक मतपत्र की जानकारी भी दी गई। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 से प्रभावित मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान कराने की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रत्येक मतदान दल में दो मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सुरक्षा अधिकारी रहेंगे। निर्वाचन की गोपनीयता के साथ संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, डीडीओ संतोष पंत, जीवन कलौनी, अशोक कुमार, एमपी जोशी, अनिल रौतेला ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रस्तुतिकरण में कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज बिष्ट ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed