फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mobilized against the inclusion in the municipality

नगर पालिका में शामिल किए जाने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

Fri, 08 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 08 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mobilized against the inclusion in the municipality
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आमबाग, नायकगोठ व ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल किए जा रहे प्रस्तावित ग्रामीण क्षेत्र के लोग कैबिनेट के फैसले के विरोध में लामबंद होने लगे हैं। ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत के साथ ही अब टनकपुर (आमबाग) व नायकखेड़ा (नायकगोठ) के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र को नगर पालिका शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने 25 सितंबर से इसके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


टनकपुर (आमबाग) की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा है कि पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए ग्राम पंचायतों के लोगों को विश्वास में लिये बिना सरकार का यह फैसला उन्हें मंजूर नहीं है। कहा कि नगर पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों पर तरह-तरह के अनावश्यक करों का बोझ बढ़ेगा। गांवों में रह रहे 95 प्रतिशत परिवार खेती व पशुपालन से आजीविका चलाते हैं। नगर पालिका में शामिल होने से उन्हें कई तरह तरह की परेशानियां झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगाह किया है कि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो वे 25 सितंबर से तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू गोस्वामी, सूरज नाथ, राधिका देवी, पार्वती, प्रमिला सिंह, गीता डांगा, भारती देवी, मंजू जोशी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, अप्रा कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, जीत सिंह आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed