फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mobile towers

यहां मोबाइल टावर है, मगर सिग्नल नहीं

Sun, 27 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 27 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Mobile towers

लधिया घाटी के कुलियालगांव (चौड़ाकोट वन) में वर्षों पूर्व मोबाइल टावर लगा और टावर भी एक नहीं, तीन मोबाइल कंपनियों के, लेकिन फिर भी यहां के कई गांवों में मोबाइल सिग्नल नहीं आते। नतीजतन क्षेत्र के चार गांवों के हजारों लोग मोबाइल सेवा से कटे हैं।

विज्ञापन


लधिया घाटी के कुलियालगांव में 2008 में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का मोबाइल टावर लगा। इसके अलावा दो निजी कंपनियों की सेवा भी इस टावर से शुरू हुई, मगर टावर लगने के कुछ समय बाद इसका लाभ लोगों को मिलना बंद हो गया। कुलियालगांव के प्रधान महेश राम का कहना है कि इस टावर का फायदा क्षेत्र को अमूमन नहीं मिला। तीन साल से टावर की मशीन काम नहीं कर रही है। यहां तक कि टावर लगे स्थान का किराया भी भूस्वामी पुष्पाल सिंह को लंबे समय से नहीं मिला है।
विज्ञापन


टावर खराब होने से गैर मछियाड़, साल, तल्ला अमजड़, मल्ला अमजड़ के दो हजार से अधिक लोग फोन सेवा से कटे हैं। वहीं कुलियालगांव में भी अक्सर सिग्नल कमजोर रहते हैं। पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) हयात राम का कहना है कि कुलियालगांव का टावर लधिया के काफी हिस्से को कवर कर सकता था। यहां तक कि चौड़ापित्ता (श्रीरीठा साहिब) का मोबाइल टावर भी समय-समय खराब रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा चलाएं टावर
कुलियालगांव के बंद पड़े टावर को फिर से शुरू कराने की मांग की गई। ग्राम प्रधान महेश राम ने इस संबंध में बीएसएनएल के चेयरमैन कम प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और देहरादून को पत्र भेज इस मोबाइल टावर को शुरू कराने की मांग की है।


चौड़ाकोट वन (कुलियालगांव) का मोबाइल टावर कई वर्ष पूर्व खराब हो गया था, इसका मुख्य उपकरण फुंकना था। अब इसे कुछ महीने पूर्व बंद करने का बीएसएनएल द्वारा निर्णय लिया गया है। कुलियालगांव में चौड़ापित्ता के टावर से सिग्नल आते हैं। वहीं टावर वाली जगह का किराया नहीं मिलने की वजह भवन स्वामी द्वारा नया एग्रीमेंट नहीं किया जाना है। एग्रीमेंट करने को कहा गया है। -मनीष पंत, उपखंड अभियंता, बीएसएनएल, लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed