{"_id":"c181275bd75fa0895dd4a6e9b9597510","slug":"mndera-maduva-now-19-and-rs-16-per-kg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मडुवा 19 और मांदरा 16 रुपये प्रति किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मडुवा 19 और मांदरा 16 रुपये प्रति किलो
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने परंपरागत खेती को बढ़ावा देेने के लिए विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य तय कर दिए गए हैं। अब कृषि विभाग मडुवा 19 रुपये, मांदरा 16 रुपये, रामदाना 22.50 रुपये, काला भट्ट 26 रुपये, गहत 72 रुपये प्रति किलो की दर से क्रय करेगा। यह जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि एके उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सूखे की स्थिति का जायजा लेकर आए संयुक्त निदेशक ने बताया कि अब तक 10 से 15 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। यदि 10 दिन में बारिश हो जाती है तो फसलों की स्थिति संभल सकती है। उन्होंने बताया कि समूचे कुमाऊं में स्थिति का सर्वेक्षण करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
घाटी क्षेत्रों में सरसों में समय से पहले फूल आने से उसकी पैदावार प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चंपावत जिले में अब तक दो सौ हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई ही नहीं हो पाई है, क्योंकि इन स्थानों पर जमीन की नमी पूरी तरह समाप्त हो गई है। विभाग की ओर से मडुवे के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बीज भी तैयार किया जा रहा है, जिसे किसानों को 75 फीसदी सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। टीडीसी मडुवा के बीज की खरीद करेगा। खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंपावत में कोट अमोड़ी के 10 हेक्टेयर क्षेत्र को तारबाड़ से घेरा जा रहा है, यदि यह कार्यक्रम सफल रहा तो इसे बाद में व्यापक रूप दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक के भ्रमण में सीएओ आरएल चंद्रवाल, अजीत सचान आदि अधिकारी भी थे।
विज्ञापन