फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mizals rubella vaccine applied to children in marginal villages

सीमांत गांवों में बच्चों को लगाए गए मिजल्स रूबैला के टीके

Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mizals rubella vaccine applied to children in marginal villages
मिजिल्स रूबैला टीका लगाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
 जिले के नेपाल सीमा से लगे गांवों में बच्चों को सफलता पूर्वक मिजल्स रूबैला के टीके लगाए जा रहे हैं। महाकाली नदी से लगे गांव खेत, सीम, ब्यूरी तथा तरकुली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के प्रतिरक्षित किया गया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका मोहिनी सामंत, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष यादव, एएनएम ममता गोस्वामी, आशा कोर्डिनेटर अनीता राय तथा आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी रेंसवाल और लक्ष्मी देवी ने बच्चों का टीकाकरण किया। टीम ने खेत गांव में 26 बच्चों को तथा तरकुली में 54 बच्चों को प्रतिरक्षण टीके लगाए गए।
विज्ञापन


टीका लगाने के बाद छात्रा को किया अस्पताल में भर्ती
चंपावत। जिला मुख्यालय के मादली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मिजल्स रूबैला टीकाकरण के दौरान कक्षा पांच की एक छात्रा को चक्कर और उल्टी आने की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुक्रवार को चलाए गए टीकाकरण के दौरान छात्रा छाया चौधरी ने टीका लगाने के 15 मिनट बाद उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। जिस पर अभियान के सुपरवाइजर मुकुल राय तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डा.आरपी खंडूरी ने छात्रा का उपचार किया। उन्होंने बताया कि छात्रा के खाली पेट होने और शुगल लेबल कम हो जाने से यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed