फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Missed the martyr with the humble eyes

नम आंखों से शहीद को याद किया

Wed, 10 Oct 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 10 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Missed the martyr with the humble eyes
बनबसा फागपुर में शहीद वीरांगना के साथ ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 आंबेडकर ग्रामसभा के शहीद जगदीश सिंह के आठवें शहीदी दिवस पर उन्हें नम आंखों से याद किया गया। ग्रामीणों के अलावा गांव के पूर्व सैनिकों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा। प्रधान गीता देवी ने शहीद की पत्नी गीता देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फागपुर पंचायतघर में प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और सेवानिवृत्त कै. जगदीश प्रसाद के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीद का भावपूर्ण स्मरण किया गया। विशिष्ट अतिथि कै. चंदर राम ने शहीद की वीरगाथा बताई। पूर्व सैनिक बसंत सिंह ने शहीद के नाम पर परिजनों को पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रधान ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शहीद परिवार को दी जाने वाली सुविधाएं शीघ्र देने को ज्ञापन भेजने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहीद जगदीश सिंह की मां शांति देवी, वार्ड सदस्य बबली, रेशमा देवी, मुन्नी देवी, भागा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed