फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   mismanagement overtakes at shririthasahib before annual jod fair

श्रीरीठासाहिब में सालाना जोड़ मेले से पहले अव्यवस्थाएं हावी

Tue, 23 May 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/श्रीरीठासाहिब।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/श्रीरीठासाहिब। Updated Tue, 23 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
mismanagement overtakes at shririthasahib before annual jod fair
श्रीरीठासाहिब गुरूद्वारे में सालान जोड़ मेले से पूर्व स्नानघाट से नहीं हटाई जा सकी है गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
देश विदेश में मीठे रीठे को लेकर प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में सालाना जोड़ मेले से पहले विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाएं हावी हैं। ऐतिहासिक श्रीरीठासाहिब गुरुद्वारे में इस वर्ष सात से नौ जून तक सालाना जोड़ मेला आयोजित किया जाना है, लेकिन अब तक मेला स्थल में किसी प्रकार का सफाई अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन


लधिया और रतिया नदी के संगम पर बने स्नानघाट में गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से मेले की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। गुरुद्वारा स्थल तक मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है, इस कारण यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर में हाइमास्ट लाइट लगाने के बाद से एक भी दिन नहीं जली है और लाखों रुपये की लागत से बनाया गया म्यूजिकल फाउंटेन पानी और बिजली की कमी से शोपीस बना है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से संबंधित विभागों में कई बार कमियों को दूर करने की गुहार लगाई जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी शौचालय और पार्किंग की समस्या
चंपावत। श्रीरीठासाहिब गुरुद्वारे में लगने वाले जोड़ मेले में अस्थायी शौचालयों की कमी और पार्किंग की समस्या आड़े आती है। मेले के दौरान सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ ही हजारों की संख्या में दोपहिया वाहनों से तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं, इस कारण रीठासाहिब मार्ग पर यातायात को लेकर भी समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed