{"_id":"64aaf6b9cf170d107209ad29","slug":"mining-in-sharada-river-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-382-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रोक के बावजूद शारदा क्षेत्र से हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रोक के बावजूद शारदा क्षेत्र से हो रहा खनन
Sun, 09 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में शारदा नदी से प्रतिबंध के बावजूद मशीन से होता खनन।
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे बनबसा में शारदा नदी क्षेत्र में रोक के बावजूद खनन हो रहा है। रविवार को टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह के स्थलीय निरीक्षण के दौरान नदी में खनन होता मिला। एसडीएम ने कहा कि स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही सिंचाई विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम का कहना था कि डीएम ने बरसात के मद्देनजर एक जुलाई से जिले में खनन पर रोक लगाई है। इसके बावजूद शारदा क्षेत्र में सिंचाई विभाग खनन कर रहा है। साथ ही नदी क्षेत्र के किनारे मजदूरों के झाले भी बनाए गए हैं। इन झालों में रहने से मजदूरों के जीवन को खतरा है। एसडीएम ने कहा कि विभाग के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।