{"_id":"65831252ce73aafd4f0c7704","slug":"mining-extraction-from-sharda-did-not-take-place-in-tanakpur-even-for-the-second-day-champawat-news-c-229-1-shld1009-4163-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में दूसरे दिन भी नहीं हुई शारदा से खनन निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में दूसरे दिन भी नहीं हुई शारदा से खनन निकासी
Wed, 20 Dec 2023 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
चल्थी से खनन की ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की टनकपुर में सीएम कार्यालय प्रतिनिधि राजपाल से मांग क
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में शारदा नदी से लगातार दूसरे दिन खनन की निकासी नहीं हो सकी। खनन कारोबारियों ने बुधवार को तौल कांटे और अन्य खामियों को दूर करने से पूर्व उपखनिज निकासी नहीं करने का एलान किया। मां शारदा खनन यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुमर, बब्बू जोशी, मंजुल थापा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, चंदन सिंह, नसीम हुसैन, गौरव सिंह, बंटी चंद, आसिफ हुसैन आदि खनन कारोबारियों ने चल्थी क्षेत्र से ओवरलोड खनन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की भी मांग की। इसे लेकर खनन कारोबारियों ने एसडीएम आकाश जोशी और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि राजपाल चौहान से वार्ता भी की। अधिकारियों ने ओवरलोड पर लगाम लगाने की बात कही है। वहीं डीएलएम खनन महावीर सिंह तोमर ने बताया कि ई-रवन्ना काटने के लिए दूसरा सेट लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन