{"_id":"64a8440538aff137fd075669","slug":"meritorious-and-associates-of-cleanliness-campaign-will-be-honored-champawat-news-c-229-1-shld1009-341-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेधावी और स्वच्छता अभियान के सहयोगी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेधावी और स्वच्छता अभियान के सहयोगी होंगे सम्मानित
Fri, 07 Jul 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं और स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वाले लोगों को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में स्कूल और जिले में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में सहयोग देने छात्र-छात्राओं और अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह, नवीन नाथ गोस्वामी, भुवन बहादुर, बीना कनौजिया, मीना ढेक, राजकुमार बिष्ट, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन