{"_id":"625b07d7415eb756787188f5","slug":"memorendom-by-members-of-nagar-panchayat-banbasa-tanakpur-news-hld4596897181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्षा के खिलाफ लामबंद हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्षा के खिलाफ लामबंद हुए सभासद
विज्ञापन
टनकपुर में प्रभारी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते बनबसा नगर पंचायत के सभासद। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभी आधा दर्जन सभासद लामबंद हो गए हैं। उन्होंने एकजुट होकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य को सौंपा। ज्ञापन में सभासदों ने अनदेखी का आरोप लगा नगर पंचायत में अध्यक्ष के पति का अत्यधिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। जांच और कार्रवाई न करने पर उन्होंने सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी भी दी है।
बनबसा नगर पंचायत के छह सभासदों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि बनबसा नगर पंचायत में सात वार्ड हैं, जिनमें से एक वार्ड संख्या चार के सभासद की मृत्यु हो चुकी है। आरोप लगाया कि सभासदों को नगर पंचायत अध्यक्ष आय-व्यय का ब्योरा नहीं देतीं, अनुरोध के बाद भी किसी भी सभासद के वार्ड में कार्य नहीं किया जा रहा है। नगर में सफाई एवं बिजली व्यवस्था से सभी सभासद असंतुष्ट हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के नगर पंचायत में पूर्ण हस्तक्षेप से सभासद आहत हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोप की जांच करा जल्द कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में सभासद पंकज भट्ट, शाहिल अहमद मंसूरी, मोहन सिंह, रेखा, देव कुमारी, रंजना, नामित सभासद संजय ठाकुर के हस्ताक्षर हैं।
सभी आरोप निराधार : रेनू
टनकपुर। बनबसा नगर पंचायत चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने कहा कि सभासदों की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। बोर्ड बैठक में आय, व्यय बताकर ही प्रस्ताव पारित कराए गए हैं। इन प्रस्तावों के मुताबिक ही नगर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी परिजन का पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप की बात भी गलत है।