फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mela in Byandhura

28 को ब्यानधूरा धाम में लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mela in Byandhura
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर बैठक में मौजूद ब्यानधूरा मंदिर समिति के पदाधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जिले के प्रसिद्ध श्री ब्यानधुरा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर्व यानी 28 नवंबर को भव्य मेला लगेगा। मेले से एक दिन पूर्व 27 नवंबर को देव डांगर एड़ी देवता के डोले को विधि-विधान से शारदा के कांकर घाट में स्नान करा कर तलियाबांज मंदिर से ब्यानधुरा धाम ले जाकर स्थापित करेंगे। मेले की तैयारी को लेकर मंदिर समिति ने बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

ऐड़ी देवता के प्रसिद्ध धाम श्री ब्यानधुरा मंदिर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेला आयोजित होता है। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ब्यानधुरा के पुजारियों के गांव तलियाबांज स्थित मंदिर से ऐड़ी देवता का डोला उठता है और शारदा के कांकर घाट में डोले को विधि-विधान से स्नान करा कर छड़ीदारों की ओर से तलियाबांज स्थित मंदिर से पैदल ब्यानधुरा धाम पहुंचाया जाता है। डोला तलियाबांज से अमगढ़ी, पाटली, कठौल गांव होकर ब्यानधुरा पहुंचता है। रातभर जागरण और दूसरे दिन विशेष पूजा, अर्चना होती है, जिसमें नौ ग्राम पंचायतों बुडहम, डांडा, ककनई, मथियाबांज, तलियाबांज, नौलापानी, धूरा, बयाला, झालाकूड़ी के ग्रामीण सामूहिक पूजा एवं भंडारे का आयोजन करते हैं। मेले में नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर समेत खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सौंपी हर व्यवस्था
टनकपुर। श्री ब्यानधुरा मंदिर समिति बैठक में मेले की व्यवस्थाओं की रणनीति तय कर समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुजारी मोहन जोशी को डोला स्नान और पूजा विधान, अध्यक्ष शंकर जोशी को वाहन व्यवस्था, विशन सिंह महरा, पवन महरा को भंडारा, भोजन, जलपान व्यवस्था, जीवन चौहान, सतपाल जोशी को पथ प्रकाश व्यवस्था, दयाकिशन पुजारी को पेयजल, प्रकाश जोशी, प्रेम सिंह, खीम सिंह को बिछावन व्यवस्था सौंपी गई है। समिति अध्यक्ष पं. शंकर जोशी की अध्यक्षता में महामंत्री जमन सिंह महरा ने संचालन किया। बैठक में मंदिर समिति के नारायण सिंह महरा, जगदीश महरा, हयात सिंह बिष्ट, नंदाबल्लभ जोशी, मोहन जोशी, रुद्र सिंह महरा, धर्मेंद्र सिंह महरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed