{"_id":"685d8b4d569b9523ef0002d7","slug":"meeting-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125751-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को शिकायत की जरूरत ही न पड़े, अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को शिकायत की जरूरत ही न पड़े, अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य : डीएम
Thu, 26 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि जनता को 1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जरूरत ही न पड़े, अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य।
बृहस्पतिवार को डीएम ने जिले के सभी विभागों की ओर से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति का स्वयं जायजा लें और जनता से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में नो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए कहा कि लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में रुककर जनसुनवाई और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कोई विभाग या अधिकारी कार्य नहीं करता है तो वह सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। इससे प्रशासन आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर सके। इस दौरान एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, डीडीओ दिनेश दिगारी, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।