फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting organised

अब तक एकत्र सोने चांदी से बनेगी ऐड़ी देवता की बड़ी मूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting organised
चंपावत जिले के ब्यानधूरा मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले की तैयारी बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
जिले के ब्यानधूरा मंदिर में उत्तरायणी पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को ब्यानधूरा बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता और महामंत्री जमन सिंह महर के संचालन में हुई बैठक में मेले की तैयारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से अब तक मंदिर में चढ़ावे के तौर पर आए सोने और चांदी को एकत्र कर ऐड़ी देवता की बड़ी मूर्ति बनाए जाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि उत्तरायणी पर्व पर लगने वाली देवगद्दी में देवडांगरों के समक्ष इस निर्णय को रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के सदस्यों को मकर संक्रांति मेले को लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सुरेश जोशी, मनोज सिंह, विशन सिंह, संदीप जोशी, चेतराम जोशी, सतपाल जोशी, धमेंद्र सिंह, कृष्ण जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, कुंदन सिंह, सौरभ कलखुड़िया, मनोज जोशी, मनोहर सिंह, गोविंद सिंह, भगत सिंह आदि ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed