फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Childline in Champawat

एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Childline in Champawat
चंपावत में डीएम को स्मृति चिन्ह देते चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चाइल्ड लाइन सलाहकार मंडल की बैठक बुधवार को जिला सभागार में हुई। इसमें अनुपस्थित अधिकारियों का डीएम विनीत तोमर ने जवाब तलब किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि संबंधित विभागीय पत्रक, फ्लैक्स, वॉल पेंटिंग आदि में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को अवश्य अंकित करने के निर्देश दिएं। उन्होंने रोडवेेज बसों में 1098 नंबर का प्रचार-प्रसार करने, चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा बस अड्डे पर वॉल पेंटिंग कर बसों में हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।
सलाहकार मंडल की सदस्य संतोषी ने बताया की चंपावत में अक्तूबर 2018 से चाइल्ड लाइन में कुल 302 मामले आए हैं। इनमें से 277 समस्याओं को निस्तारित किया गया है।
विज्ञापन

बाल यौन शोषण के आठ, खोए बच्चों के 33, बाल विवाह के तीन, घरेलू हिंसा के 13 और वात्सल्य योजना के प्रचार-प्रसार में चाइल्ड लाइन ने विभागीय सहयोग लिया था। इस मौके पर चाइल्ड लाइन की पूजा लोहनी, अर्चना लोहनी, मीरा रावत, शैलजा गड़कोटी, हेमा बिष्ट, ललिता बोहरा, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, सीडीपीओ लक्ष्मी पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed