फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of BJP in Champawat

दुष्यंत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Champawat
चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम। फोटो: संवाद न् - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम यहां कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए। शुक्रवार शाम एक होटल में विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शक्तिकेंद्र (मतदान बूथ) के अध्यक्षों, प्रभारियों और मंडल प्रभारियों से संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जीत और जिताऊ प्रत्याशी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

शक्तिकेंद्रों को जीत की सीढ़ी बताया। शक्तिकेंद्रों की मजबूती से पार्टी देवभूमि उत्तराखंड में दमदार जीत हासिल करेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने और उसकी निगरानी तंत्र को मजबूत करने के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के आयाम बनाए हैं। इसका लाभ अगले साल के शुरू में होने वाले चुनाव में सूबे में मिलेगा। गौतम ने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। अबकी बार 60 पार का नारा देते हुए इसके लिए बूथ (शक्ति केंद्र प्रबंधन) और यूथ (युवा शक्ति) के उपयोग पर जोर दिया। प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को भ्रष्टाचार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदेश में साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। ये सरकार और पार्टी के लिए उपलब्धि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम की प्रशंसा कर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने का संकेत कर गए। पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक चंद्र पाठक की अध्यक्षता में जिला प्रभारी दीपक मेहरा ने संचालन किया।
दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। शनिवार को लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ताओं का संवाद लोहाघाट में होगा। वहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, रामदत्त जोशी, श्यामनारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, मोहन अधिकारी, मोहित पाठक, निर्मल मेहरा, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी आदि थे।
तबियत बिगड़ने के बावजूद संवाद में
चंपावत। पहाड़ में पहली बार दौरा कर रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की यहां पहुंचने पर एकाएक तबियत बिगड़ी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा में बेचैनी की वजह से मामूली दिक्कत हुई। इस वजह से उन्हें कुछ देर एक होटल में आराम करना पड़ा। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी बातों को गौर से सुना।

किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी
चंपावत। उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के फायदे के लिए कई केंद्र सरकार ने कई ठोस कदम उठाए गए हैं। कृषि मंत्रालय का नाम कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय करने के साथ कृषि बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि जैसे कदम उठाए हैं। कहा कि तीनों कृषि कानूनों किसानों के हित में है। कुछ राजनीतिक दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। दावा किया कि इन कानूनों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

चंपावत में भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत में भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed