फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting

जिला भेषज सहकारी संघ की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Meeting
चंपावत में जिला भेषज सहकारी संघ की एजीएम में ब्यौरा पेश करते सचिव कमलेंद्र यादव और मंचासीन अध्यक? - फोटो : CHAMPAWAT
जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी ने कहा कि संघ किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पहाड़ की जड़ीबूटियों के विपणन पर सबसे ज्यादा फोकस करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सचिव कमलेंद्र यादव के संचालन में हुई संघ की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में कहा गया कि जड़ी बूटी संग्रहण व्यवसाय में संघ ने 2018-19 में 26 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। इस मौके पर मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 16 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सेलाखोला नर्सरी के नजदीक ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध करते हुए अस्थाई रूप से यहां फेंके जा रहे कूड़े से जड़ीबूटी को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। बताया गया कि जड़ीबूटी संग्रहण के लिए लोहाघाट रेंज के आवंटन से इस बार कम जड़ीबूटी संग्रहण होने का अनुमान है। सदस्यों ने भेषज संघ की खाली भूमि पर हाट बनाने, जिले के सभी ब्लाकों के काश्तकारों को जड़ीबूटी के अधिक से अधिक पौधे वितरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की खाली पड़ी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराने की बात कही गई। बैठक में जड़ीबूटी कृषिकरण व प्रशिक्षण की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
बैठक में धूरा बहुउद्देश्यीय समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, भेषज संघ की उपाध्यक्ष माया चौड़ाकोटी, संघ सदस्य गिरधर राम, पूरन बिष्ट, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, गणेश गिरी, भेषज कर्मी खीमानंद भट्ट, भगवत साह आदि मौजूद थे।

जीर्णशीर्ण भवन के मरम्मत को मिले 6.39 लाख रुपये
चंपावत। भेषज सहकारी संघ का कार्यालय भवन बेहद जीर्णशीर्ण हाल में है। भवन की दीवार व फर्श जगह-जगह से टूटी है। अब 6.39 लाख रुपये इस भवन की मरम्मत के लिए हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इस रकम से ग्रामीण निर्माण विभाग भवन की मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed