फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting By SBI in Lohaghat

Champawat News: दस रुपये के सिक्के न लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 26 Apr 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Meeting By SBI in Lohaghat
 व्यापार मंडल और एसबीआई के अधिकारियों की बैठक में बैंक अधिकारियों ने दस रुपये के सिक्के न लेने
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापार मंडल और एसबीआई के अधिकारियों की बैठक में बैंक अधिकारियों ने दस रुपये के सिक्के न लेने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने एसबीआई के काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बैंक में स्टाफ की कमी के कारण व्यापारियों को लेनदेन में परेशानी हो रही है। उन्होंने काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ रखने की मांग की। शाखा प्रबंधक अवनीश पांडेय ने बताया कि बैंक हमेशा खाताधारकों से सहयोग करता है लेकिन कई लोग दस रुपये के सिक्के लेने से मना कर रहे हैं। इस कारण बैंक में करीब पच्चीस लाख रुपये के सिक्के एकत्र हो गए हैं जबकि बैंक की नकदी सीमा कुल पैंसठ लाख रुपये है।
विज्ञापन

इस कारण दो एटीएम और त्योहारों के समय लेनदेन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि दस रुपये के सिक्के समेत वैध मुद्रा में लेनदेन से मना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इसलिए अध्यक्ष राय ने सभी लोगों और व्यापारियों से दस रुपये के सिक्के भी स्वीकार करने की अपील की। इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, भूपाल सिंह मेहता, मनोज गर्ग, सचिन जोशी, राजू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed