फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   meeting between India-Nepal representative

नेपाल के ब्रह्मदेव में हुई भारत-नेपाल के जनप्रतिनिधियों की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting between India-Nepal representative
नेपाल में हुई बैठक में मंचासीन भारत-नेपाल के जनप्रतिनिधि और अतिथि। - फोटो : TANAKPUR
नेपाल की सीमांत भीम दत्त नगर पालिका वार्ड नौ और श्री सिद्धनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में मंगलवार को ब्रह्मदेव (नेपाल) में भारत-नेपाल के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच आवागमन को सुगम और मैत्री संबंधों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर सभागार में नेपाल के वार्ड नौ के चेयरमैन रामनाथ की अध्यक्षता और शेर सिंह के संचालन में बैठक हुई। इस दौरान नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने टनकपुर बैराज से दोनों देशों के बीच वैधानिक आवागमन, व्यापार शुरू करने और नेपाल की ओर से प्रस्तावित सिंचाई नहर का जल्द निर्माण कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा टनकपुर बैराज से वैधानिक रास्ता बनने से न सिर्फ दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और मजबूत होंगे, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के सुदूर पश्चिम राज्य के उद्योग, पर्यटन, वन वातावरण राज्यमंत्री प्रकाश रावल और चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि अवैधानिक मार्ग खोलने का मसला दोनों देशों के राष्ट्रीय स्तर का विषय है, लेकिन इसके लिए वे अपने-अपने देशों की सरकारों के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।
भारतीय पक्ष के ये लोग थे मौजूद
बैठक में भारतीय पक्ष से टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार, मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोहताश अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, पूर्व सभासद गिरीश खर्कवाल, सुभाष गहतोड़ी, निगम गुप्ता आदि थे।
नेपाल पक्ष के ये लोग थे मौजूद
कंचनपुर के प्रमुख जिलाधिकारी सुशील वैद्य, एसपी प्रकाश रावल, बाबा सिद्धनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष वीर बहादुर खड़का, कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष जंग बहादुर मल, जिला प्रहरी कार्यालय उप निरीक्षक दिनेश कुमार आचार्य, कउवासं के पूर्व अध्यक्ष ऋषिराम खरेल, कउवासं सुदूर पश्चिम सदस्य माधव प्रसाद जोशी, ब्रह्मदेव व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन देव पंत, दशरथ भारती, केशव चंद, सिद्धनाथ मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष केशव नायक, केशव चंद आदि मौजूद थे।

नेपाल में ढोल-दमाउ से हुआ विधायक गहतोड़ी का स्वागत
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में हुई दोनों देशों के जनप्रतिनधियों की बैठक में पहुंचे विधायक कैलाश गहतोड़ी का नेपाल में ढोल-दमाउ के साथ जोरदार स्वागत हुआ। सुदूर पश्चिम प्रदेश के राज्यमंत्री प्रकाश रावल के नेतृत्व में नेपाल के लोगों ने पारंपरिक अंदाज में नेपाली टोपी और दुपट्टे पहना कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed