{"_id":"7606b89ebcabb14583881897d5e22a07","slug":"md-xi-won-the-opening-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी/खेतीखान
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलहिंडोला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नैन सिंह धौनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विधायक पूरन फर्त्याल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को पांच हजार रुपये एवं क्रिकेट किट दिया। उद्घाटन मैच में मड़ इलेवन ने नेवलटुकरा को हराया।
विज्ञापन
मड़ इलेवन ने 15 ओवरों में 114 रन बनाए। जवाब में नेवलटुकरा की टीम 85 रन ही बना सकी। 67 रन बनाने वाले विजेता टीम के हरीश पुजारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में शिलिंग इलेवन ने ढोरजा इलेवन को हराया। शिलिंग ने 128 रन बनाए। ढोरजा की टीम 102 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम के विनोद ने 46 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
उधर, पाटी के पूनाकोट मैदान में दीवान सिंह लडवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनवाड़ इलेवन ने 53 रन बनाए। जवाब में रौलामेल ने पांच विकेट पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रिंकू ने 10 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग पंकज, गिरीश, स्कोरिंग रवि ने की।
विज्ञापन
खेतीखान में चल रही स्वतंत्रता सेनानी पंडित हर्षदेव ओली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में फर्त्याल इलेवन एवं जय हो लोहाघाट के बीच मैच हुआ। फर्त्याल इलेवन ने 113 रन बनाए। जय हो की टीम मात्र 68 रनों में ढेर हो गई। विजेता टीम के किरन ने 48 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। अंपायरिंग मनोज, रोहित, स्कोरिंग गौरव ने की।