फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Max full of pilgrims on the road U-turn

श्रद्धालुओं से भरी मैक्स सड़क पर पलटी

Wed, 11 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 11 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Max full of pilgrims on the road U-turn
श्रद्धालुओं से भरी मैक्स सड़क पर पलटी - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों चल रहे मां पूर्णागिरि धाम मेले में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मेला प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को पूर्णागिरि से श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में 15 श्रद्धालु बैठे थे, जिनमें से 12 जख्मी हुए हैं। घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां तीन की नाजुक हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल ग्राम कुमरोहा अलीगढ़ के बताए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मैक्स वाहन (यूके 04 ई-1740) पूर्णागिरि से श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर की ओर आ रही थी। इस बीच यात्रा मार्ग पर बूम क्षेत्र के पास यह वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार उमेश (17) पुत्र बीरी सिंह, सोमवती (19) पुत्री लाला राम, राजेश्वरी (22) पुत्री राजकुमार, लालाराम (60) पुत्र परसादी लाल, शारदा (21) पुत्री महेंद्र पाल, तेजपाल (23) पुत्र करन सिंह, श्यामवती (43) पत्नी ओमप्रकाश, जॉनी (17) पुत्र जयप्रकाश, निशा (15) पुत्री सोरन सिंह, ललतेश (22) पुत्री ओमप्रकाश, श्रीकृष्ण (12) पुत्र मान सिंह, चूणामणि (7) पुत्र लालाराम घायल हुए हैं। इनमें से राजेश्वरी, श्यामवती और श्रीकृष्ण की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


डा. घनश्याम तिवारी के मुताबिक घायलों की पसलियां टूटने के साथ ही सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में सवार श्रद्धालुओं के मुताबिक चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था, जो कि मना करने के बाद भी नहीं माना। उन्होंने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed