{"_id":"58da9ecc4f1c1bc96863da9a","slug":"mata-purnagiri-dham-is-a-big-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह के वक्त अमावस्या रहने से श्रद्धालुओं की भीड़ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा लगने पर दोपहर बाद उमड़नी शुरू हुई। पहले दिन करीब 75 हजार से ज्यादा भक्तों ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काली मंदिर से ऊपर बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, एसपी रामचंद्र राजगुरु, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल और सीओ आरएस रौतेला ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
होली के अगले दिन यानि 14 मार्च से शुरू हुए मेले में हर दिन श्रद्धालु हजारों की संख्या में दर्शन को पहुंच रहे हैं, लेकिन मंगलवार से नवरात्र शुरू होने पर भीड़ खासी बढ़ गई है। नवरात्र के पहले दिन हजारों भक्तों ने देवी के दर्शन किए। उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से भक्तजन मां के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए। यूं तो हर साल नवरात्र की पहली रात से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ती रही है, लेकिन इस बार सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा लगने से दोपहर बाद ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हुई। दोपहर बाद ऐसी भीड़ उमड़ी कि पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की जेब कटने की शिकायत भी मिली है।