{"_id":"577aad104f1c1b6d697fa79b","slug":"married-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा नवविवाहिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगा नवविवाहिता ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेना छावनी के आवासीय परिसर में रहने वाले मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कर्मी मोहन सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह ने सोमवार की सुबह पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (20) ने रविवार रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
लक्ष्मी का विवाह दो माह पहले ही हुआ था। जिस कारण पुलिस ने एसडीएम (मजिस्ट्रेट) को सूचना दी। नवविवाहिता होने के कारण एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने पंचनामे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। एमईएस कर्मी मोहन सिंह मूल रूप से थाना पोखरी जिला चमोली के ग्राम बिनगढ़ का रहने वाला है। देवेंद्र मजदूरी करता है। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन