{"_id":"60a698ad8ebc3e2be10f90ce","slug":"marriage-in-containment-zone-champawat-news-hld4249752194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के 11 दिन बाद ससुराल पहुंची दुल्हन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के 11 दिन बाद ससुराल पहुंची दुल्हन...
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना काल में सादगी से ही नहीं, कई अजीबो-गरीब विवाह हुए। यहां बेलखेत में एक विवाह ऐसा हुआ, जिसमें दुल्हन विदाई के 11 दिन बाद ससुराल पहुंची।
ये स्थिति खुद दुल्हन के कोरोना संक्रमित आने से आई। अलबत्ता अब दुल्हन को मायके से विदा किया गया। दुल्हन के चकरपुर पहुंचने पर ससुराली खुशी से गदगद हो उठे।
ऊधमसिंह नगर जिले के चकरपुर से आठ मई को पंकज अधिकारी की बरात बेलखेत गांव आई। बरात में दुल्हे सहित कुल चार (दुल्हे के पिता, पंडित और ड्राइवर) लोग आए। जबकि दुल्हन पक्ष की ओर से भी सिर्फ सात लोग शामिल हुए।
दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने की वजह से पीपीई किट पहनकर हुए इस विवाह की सभी रस्में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में पूरी की गई थी।
प्रशासन ने कोरोना संक्रमित दुल्हन को ससुराल जाने की इजाजत नहीं देने के साथ ही उन्हें मायके में ही आइसोलेट कर दिया था। अलबत्ता अब आइसोलेशन अवधि पूरी होने पर मायके से दुल्हन को 18 मई को विदा किया गया। तहसीलदार ज्योति धपवाल का कहना है कि आइसोलेशन की अवधि पूरी होने के बाद जाने की इजाजत दी गई।