{"_id":"65d8da9d721fd228020deffb","slug":"marriage-grant-funds-released-for-scheduled-caste-daughters-tanakpur-news-c-229-1-shld1026-105682-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अनुसूचित जाति की पुत्रियों के लिए शादी अनुदान की धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अनुसूचित जाति की पुत्रियों के लिए शादी अनुदान की धनराशि जारी
Fri, 23 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों के लिए शादी अनुदान की धनराशि जारी कर दी गई है। शादी अनुदान योजना के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्री की शादी के बाद प्रत्येक आवेदक को 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। विभाग को 37 लाभार्थियों ने आवेदन किया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति की पुत्री के विवाह के लिए 37 आवेदकों के लिए 18.50 लाख की राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा पांच सामान्य जाति की विधवाओं की पुत्रियों की शादी के लिए भी 50-50 हजार की धनराशि दी गई है। विभाग को शादी के प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद यह राशि आवेदक के खाते में हस्तांतरित की जाती है। जिले में अनुसूचित जाति के 37 आवेदकों ने आवेदन किया था। विभाग को दिए गए साक्ष्यों के आधार पर सभी लाभार्थी को राशि जारी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विभाग में आवेदन करना होता है। प्राप्त आवेदन के आधार पर धनराशि की मांग शासन को भेजी जाती है। इसके अलावा सामान्य जाति की विधवा महिलाओं की पुत्रियों की शादी के लिए भी 50-50 हजार की अनुदान राशि देने का प्रावधान है।