फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Marm gives hope

मर्म चिकित्सा ने आशाएं जगाई

Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Marm gives hope
मर्म चिकित्सा शिविर में वृद्व एक मरीज को उपचार के लिए ले जाती महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन, मृत्युंजय मिशन और आरोग्यम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मर्म चिकित्सा का लाभ उठाने को सुबह से ही अस्पताल परिसर में विभिन्न असाध्य माने जाने वाले रोगों एवं शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द से परेशान लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके चेहरों पर मर्म चिकित्सा से स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद साफ झलक रही थी और हुआ भी वही।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी एवं अन्य चिकित्सकों की टीम द्वारा मर्म चिकित्सा से उपचार करते ही कई मरीजों की तकलीफ छू मंतर हुई तो कई मरीजों को काफी हद तक फायदा पहुंचा। चलने-फिरने में असमर्थ वर्षों से बिस्तर पर लेटकर जिंदगी काट रहे लोग मर्म बिंदुओं को उत्प्रेरित करने से उठ खड़े हुए। ज्ञानखेड़ा टनकपुर निवासी 68 वर्षीय ऊषा बिष्ट के साथ तो जैसे कोई चमत्कार ही हुआ है। वे पिछले बीस वर्षों से पैरों में दर्द से परेशान थीं और चलने-फिरने में असमर्थता के कारण पांच वर्षों से बिस्तर पर लेटी थीं। उन्हें शिविर में लाया तो स्ट्रेचर में गया था, लेकिन मर्म चिकित्सा से उपचार के बाद वह सहारे से अपने पैरों से चलकर गई। शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द से कराहते मरीजों को भी मर्म चिकित्सा से बेहद फायदा मिल रहा है। शिविर के उद्घाटन मौके पर डॉक्टरों की टीम के अलावा लायंस क्लब अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, संजय मगन बिहारी, राजीव आर्य, भुवन चंद्र जोशी, रवि कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बता दें कि पिथौरागढ़ में एक से पांच अक्तूबर तक मर्म चिकित्सा शिविर लगने के बाद यह दूसरा शिविर शनिवार से संयुक्त चिकित्सालय में शुरू हुआ है। शिविर का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मर्म चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय एवं संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने आयुर्वेद के भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। शिविर के पहले दिन साढ़े तीन से ज्यादा मरीजों की मर्म चिकित्सा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मर्म चिकित्सक कर रहे हैं उपचार
अमर उजाला फाउंडेशन, मृत्युुंजय मिशन एवं आरोग्यम फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे मर्म चिकित्सा शिविर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मर्म चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी के अलावा डॉ. जगदीश सती, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. मो. शाहिद, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. लता मलकानी, डॉ. रेनू जोशी, केएन दीक्षित, ललित कुमार, नमिता पंत, सुमन करगेती, मयंक जोशी, ज्ञान प्रकाश, धीरज पाठक, दिनेश पंत, रंजना प्रकाश शामिल हैं।


शिविर में इन रोगों का हो रहा है उपचार
मर्म चिकित्सा शिविर में प्रोलैप्स स्लिप डिस्क, संधिवात (रूमेटाइड आर्थराइटिस) घुटने खराब होना (आस्टिया आर्थराइटिस) गठिया, लंगड़ापन, सर्वाइकल स्पॉन्डोलाइटिस, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, पोस्ट पोलियो पैरेसिस, कार्पल टनल, सिन्ड्रोम, सेरिब्रल पाल्सी, डाउन सिन्ड्रोम, माइग्रेन, दमा, रक्तचाप, हृदयरोग, स्नायु (न्यूरोलॉिजिकिल) रोगों का इलाज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed