फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   March out candle tribute to martyrs

कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 21 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
March out candle tribute to martyrs
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए युवाओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


युवाओं ने रामलीला मैदान से दीनदयाल चौक, मीना बाजार से एसडीएम कोर्ट चौराहे तक हाथों में मोमबत्ती लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  दीनदयाल चौक के पास शहीद स्मृति पटल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इंदर ढेक, आशीष राय, हिकमतयार खान, दीपक फर्त्याल, गोविंद प्रसाद, राकेश बोहरा, गोकुल अधिकारी, संदीप पंत, माहरुख खान, देवेंद्र बोहरा, दीपक देव, केशर सिद्दीकी आदि कई लोग मौजूद थे। इधर व्यापारियों ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। एकता व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।


 इस मौके पर राजेंद्र राय, असलम, सतीश गड़कोटी, महेश वर्मा, आशु वर्मा, प्रकाश जोशी, सोनू वर्मा, जोगेंद्र गोर्खा, हिमांशु राय मौजूद थे। इधर राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रथम और तृतीय वर्ष के छात्रों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व सेना का पुतला फूंका। इस  अवसर पर राकेश, योगेश, अजय, राजेश, विजय, मोहन, सौरभ, नवीन आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed