फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many officials absent from BDC meeting

बीडीसी बैठक से कई अधिकारी गैरहाजिर

Sat, 20 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sat, 20 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Many officials absent from BDC meeting
बाराकोट ब्लाक की बीडीसी बैठक में समस्या रखते बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बाराकोट ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उठाई। ब्लॉक प्रमुख निर्मल मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सदन में रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता के अलावा क्षेत्र प्रमुख को भी देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहे राजकीय निर्माण विभाग, लोनिवि, पूर्ति समेत कई विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के साथ-साथ वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंनेे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में सहयोग करने, बच्चों के विद्यालय समय के अतिरिक्त पढ़ाई में सहयोग करने, शौचालय, पेयजल विहीन विद्यालयों की सूची देने को कहा। बैठक में ऊर्जा निगम को बिजली की लाइन तोड़ने, कटिया डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, ग्वीनाड़ा के छूटे परिवारों को विद्युत कनेक्शन देने, शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने को कहा गया है। इसके अलावा जल निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विकासखंड में 108 आपात सेवा वाहन के लिए शासन को पत्र भेजने, जीआईसी काकड़ में रिक्त लिपिक के पद पर नियुक्ति करने, जीआईसी चौमेल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण का भुगतान करने, टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने, सील-बरूड़ी विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा गया। इस पर डीएम ने सीटीएस सड़क में किए गए पेंचवर्क, घाट-नेत्र सलान निर्माण कार्य की जांच कराने, बाराकोट के खराब हैंडपंपों को ठीक करने, बाराकोट के लिए पंपिंग पेयजल योजना के आगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख रूपा गोस्वामी, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, सांसद प्रतिनिधि राजू अधिकारी, पीएस अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed