फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manish became the PTA president in Degree College Amodi

Champawat News: डिग्री कॉलेज अमोड़ी में पीटीए अध्यक्ष बने मनीष

Tue, 14 Oct 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Manish became the PTA president in Degree College Amodi
डिग्री कॉलेज अमोड़ी में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) गठन के बाद नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत : क
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष मनीष जोशी, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भट्ट, उपमंत्री संजय जोशी, कोषाध्यक्ष आशा नेगी और सदस्य मीरा बोहरा, देवेंद्र को चुना गया। डा. दिनेश कुमार गुप्ता को पीटीए सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही पुरातन छात्र संघ का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष आशा नेगी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष यमुना बिष्ट, सचिव शोभा चौहान और सहसचिव मीरा बोहरा को बनाया गया।

सभी पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता वृद्धि, छात्र हित, और संस्थागत उन्नयन के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया। कोट अमोड़ी के प्रधान प्रतिनिधि बालकृष्ण भट्ट ने परिसर में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पांच बेंच लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष में पांच नए कंप्यूटरों का शुभारंभ किया। वहां पर डॉ. अतुल मिश्र, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, संजय कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed