फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   mangal dal in Devipura Banbasa

चम्पावत: दीपक बने युवक मंगल दल के अध्यक्ष

Wed, 15 Feb 2023 06:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 15 Feb 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
mangal dal in Devipura Banbasa
देवीपुरा ग्रामसभा में युवक मंगल दल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। ग्रामसभा देवीपुरा में युवक मंगल दल गठित किया गया। इसके लिए धनुषपुल पर बुधवार को हुई बैठक में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
इस चुनाव में दीपक पाठक अध्यक्ष, अंकित पंत उपाध्यक्ष, हेमेश चंद सचिव, राहुल भंडारी उपसचिव, गौरव चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष चुने गए। खुशाल सिंह, नंदाबल्लभ पांडेय, योगेश उप्रेती, लाल सिंह, कमल टम्टा सक्रिय सदस्य बने। नई कार्यकारिणी ने सदस्यता अभियान चलाकर ग्रामीण युवाओं को युवक मंगल दल से जोड़ने का निर्णय लिया।

तय किया गया कि दल गांव में सामुदायिक विकास, सहकारिता, समाज सेवा, नशा उन्मूलन, पारस्परिक संबंध, समारोह, प्रशिक्षण में सहभागिता, चारित्रिक विकास, उत्तम स्वास्थ्य, ग्राम उपयोगी कार्यों में श्रमदान में सहभागिता करेगा। देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद की अध्यक्षता में वीपीडीओ रीता बिष्ट ने संचालन किया। वरिष्ठ नागरिक शंकर लाल, नंदाबल्लभ भट्ट, खड़क सिंह महर, दिनेश चंद, गुमान सिंह, धनबहादुर चंद आदि ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

फोटो 15 टीएनपीबीएनबी 03,04 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed