फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maneshwar runaways caught two children

मानेश्वर से पकड़े गए घर से भागे दो बच्चे

Sun, 27 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 27 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Maneshwar runaways caught two children
घर से भागे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 घर से भागकर टनकपुर की ओर जा रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बच्चों को पकड़ने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने तक दोनों बच्चों को यहां थाने में रखा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग रविवार को लोहाघाट से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस की छत में बैठकर यहां से भागे। छह किलोमीटर दूर मानेश्वर में बस रूकने पर छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां मौजूद अमर उजाला के अभिकर्ता सोनू उप्रेती, बसंत बल्लभ उप्रेती और विशाल उप्रेती ने शक के आधार पर बच्चों को पकड़कर अपने पास बैठा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की जानकारी लोहाघाट थाने में दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने पुलिस टीम को मानेश्वर भेजकर बच्चों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद दोनों बच्चों ने अपना नाम संदीप जपरैल (10) पुत्र संजय जपरैल और करन जपरैल (10) पुत्र झलक जपरैल निवासी गोशनी, खेतीखान बताया। बताया कि वे काम की तलाश में घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे। एसओ ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके आने के बाद बच्चों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed